महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज विभिन्न कालेजों के छात्रसंघो में समाजवादी छात्रसभा के विजयी पदाधिकारियों ने भेंट की। विजयी छात्र नेताओं ने संकल्प लिया कि वे अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रति निष्ठा रखेंगे और चुनाव में पार्टी की जीत के लिए एकजुटता से प्रयास करेंगे।
अखिलेश यादव ने विजयी छात्र नेताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि
बड़ी तादाद में छात्रसंघ पदाधिकारियों की उपस्थिति जता रही है कि वे पार्टी
के सिद्धांत, नीति, कार्यक्रम जनता के बीच ले जाएंगे। नई पीढ़ी की नई फौज
समाजवादी पार्टी में तैयार होती जा रही है। कहा जाता है कि समाजवादी पार्टी
नेता बनाने का कारखाना है तो यह परम्परा आगे बढ़ रही है। नया भारत बनाने का
काम नौजवान ही करेंगे जो सपने देख सकते हैं और संघर्ष कर सकते है।
समाजवादी पार्टी के पास ही शानदार युवा संगठन है। उन्होने सबको शुभकामनाएं
भी दी। नए छात्र संघ पदाधिकारियों का परिचय समाजवादी
छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने दिया। छात्र सभा
के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने भी पदाधिकारियों को बधाई दी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।