ब्यूरो गोरखपुर- कृपा शंकर चौधरी
खोराबार स्थित झंगहा गांव के प्रधान अमरनाथ निषाद शौचालय
को लेकर काफी परेशान हैं उन्होंने बताया कि जनता की सुविधा को देखते हुए
मैंने ईंट,सरिया,व सीमेंट उधार में गिराया है जिससे तमाम लोगों ने शौचालय
तो बनवा लिया किन्तु सरकार द्वारा शौचालय के नाम पर मिलने वाले पैसे
प्राप्त होने के बाद भी पैसे नहीं दे रहे हैं। दूसरी ओर तमाम लोगों के
द्वारा समान गिरने के बाद शौचालय निर्माण नहीं कराने दिया जा रहा है।
दरअसल ग्रामप्रधान के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामसभा में अधिक से अधिक शौचालय निर्माण का निर्णय लिया गया और इसके मद्देनजर प्रधान के द्वारा पैसे की कमी कहने वालों को इस शर्त पर सामग्री उपलब्ध कराई गई कि पैसे मिलते ही वह सामग्री का पैसा लौटा देंगे । किन्तु पैसा मिलने के बाद भी उनके द्वारा पैसा लौटाया नहीं गया। वहीं दूसरे तरफ ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान द्वारा कई महीनों से गड्ढां खोद कर छोड़ दिया गया है और निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है।इस संबंध में सेक्रेटरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शौचालय के निर्माण कार्य में प्रधान के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। ग्रामसभा में 618 के सापेक्ष 518 शौचालय का निर्माण किया गया है इसके अलावा खाते से मटेरियल के नाम पर भी पैसे की निकासी की गई है। कुछ लोगों द्वारा प्रधान के कार्य में बांधा डाला जा रहा है और प्रधान को फसाने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब
है कि इसी प्रकार के एक मामले में इमानदार प्रधान द्वारा हाल ही में
आत्महत्या की खबर आ चुकी है। प्रशासन को जांच करके इस मामले का निपटारा
करने की जरूरत है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।