ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर के एक
प्रतिष्ठित गुटखा कारोबारी के यहां इन्कमटैक्स के अधिकारियो ने गुरुवार
को छापेमारी की। बताया जा रहा है की सुपारी सप्लाई करने वाली यह फर्म शहर
के नामी गिरामी व्यक्ति की है सुबह सुबह इन्कमटैक्स के अफसरों की कई टीमों
ने एक साथ पुलिस बल को लेकर शहर के सात ठिकानों पर कार्यवाही कर रही है।
और कार्यवाही के दौरान किसी को भी अंदर या बाहर जाने नहीं दिया जा रहा
है.इस दौरान टीमें दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई हैं।
नयागंज बाजार
में स्थित बी0पी0 ट्रेडिंग गुटखा फर्म है। यह फर्म प्रतिष्ठित पान-मसाला
बनाने वाले कम्पनियों को सुपारी सप्लाई करती है। गुरुवार को अचानक भीड़भाड़
वाले इलाके में स्थित फर्म व उसके कार्यालय में पुलिस बल के साथ आयकर विभाग
की टीमें पहुंची। जहा फर्म के दस्तावेजों से लेकर कम्प्यूटर में सेव डाटा
व बिलिंग के सभी जानकारी निकालने में अफसर जुट गये। सूत्रों की माने तो
शुरुआती जांच में आयकर के अफसरों को फर्म के दस्तावेजों के साथ ही माल को
लेकर काटे जा रहे पर्चों में भारी गड़बड़ी मिली है।
सूत्रों की माने तो फर्म के खिलाफ करअपवंचना की शिकायतें सामने आ रही थी। जिसके चलते उनके प्रदेश के कानपुर व लखनऊ स्थित फर्म व उससे जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। सभी जगहों पर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। दस्तावेजों सहित कम्प्यूटर पर सेव डाटा इंट्री खंगाली जा रही है। दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल कार्यवाही चल रही है। कार्यवाही के दौरान फर्म के बाहर व अंदर पुलिस बल भी मौजूद है।गुटखा फर्म में आयकर विभाग की छापेमारी से नयागंज बाजार में खलबली मच गई।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।