ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
लोकसभा चुनाव 2019 का चुनावी शंखनाद बजने से ठीक पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कानपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनकी जिले में संभावित सभा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरे अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है गुरुवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने गोविन्द नगर इलाके में स्थित पराग दूध के पास रेलवे ग्राउंड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अफसरों की टीम के साथ मौके पर ग्राउंड के समतलीकरण और सफाई को लेकर नगर निगम अफसरों को दिशा-निर्देश दिये।
शहर
में जनवरी के अंत में प्रधानमंत्री के संभावित आगमन की तैयारियों को लेकर
अधिकारियों ने रेलवे ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच से
लेकर ग्राउंड की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का खाका खींचा तैयार किया गया।
स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हैलीपेड सहित
सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर भी नक्शा (मॉडल) की भी तैयारी में जुट गए है।
लोकसभा चुनाव 2019 का चुनावी शंखनाद बजने से ठीक पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कानपुर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनकी जिले में संभावित सभा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरे अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है गुरुवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने गोविन्द नगर इलाके में स्थित पराग दूध के पास रेलवे ग्राउंड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अफसरों की टीम के साथ मौके पर ग्राउंड के समतलीकरण और सफाई को लेकर नगर निगम अफसरों को दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मंच से लेकर वहां बने हैलीपेड के उखड़ चुके ईटों को लेकर
नाराजगी जताई। उन्होंने हैलीपेड स्थल व मंच की दुरुस्त करने के निर्देश
विभागीय अफसरों को दिये। जिलाधिकारी ने आने वाली भीड़ व प्रधानमंत्री की
सुरक्षा से जुड़ी बातों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से
गहनता से चर्चा भी की। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों के साथ रोडमैप तैयार
किया । प्रधानमंत्री की सभा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलने पाये
इसको लेकर बारिकी से बिन्दुवार खाका तैयार किया गया। जिलाधिकारी ने
निरीक्षण के बाद बताया कि रेलवे ग्राउंड में प्रधानमंत्री की सभा का आयोजन
होना है।
अभी सभा की तारीख की विधिवत पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन माह के
अंत या फरवरी माह में होने वाली सभा को लेकर स्थल का निरीक्षण कर वहां
व्यवस्था व तैयारियों को लेकर सम्बंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई
है। मंच से लेकर हैलीपेड व यातायात से लेकर सफाई को लेकर जल्द से जल्द पूरा
कर लिया जाएगा

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।