ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शहर को स्मार्ट सिटी बनने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई
दे रहा है. शहर में किये जा रहे विकाश कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी
विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को विकास भवन रावतपुर सभगार में की।इस दौरान
अधिकारियो को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा की जिले में बन रहे
समस्त पूल निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह प्रस्तुत की जाए।
और उसमे उल्ल्खे हो की एक सप्ताह में कितना कार्य हुआ है इसके साथ ही सीओडी
पुल के सम्बंध में अधिकारियो को निर्देश दिया की प्रत्येक 10 दिनों का
मटेरियल मौके पर हो.इसके साथ ही उस पूल बनाने के लिए कितने मजदूर लग रहे
है ठेकेदार से इसकी जानकारी जरूर करे।
उन्होंने झकरकटी सेतु निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है जिसके लिए सम्बन्धित अधिकारी को भी चेतावनी जारी कराने के निर्देश दिये।इस दौरान निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए सीएचसी , पीएचसी जो कि निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है जिसका पैसा दिया जा चुका है और निर्माण कार्य प्रगति बहुत ही धीमी गति से चलने पर कार्यो में उदासिनता को देखते हुए कार्यदायी संस्था को कठोर चेतावनी देने के निर्देश दिये और कार्य तेजी से कराने के लिए उसकी मॉनेटरिंग के लिए मुख्य चिकित्सा को निर्देशित किया।उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में सभी अस्पतालों में बायोमेट्रिक उपस्थिति 100 प्रतिशत करना सुनिश्चित की जाए जिसमें आने की तथा जाने की बायोमेट्रिक अवश्य हो व उसकी मॉनिटरिंग प्रति माह की जाए इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाए।इसके साथ ही उन्होंने धान खरीद की समीक्षा करते हुए डिप्टी आर एम ओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीद लक्ष्य से सापेक्ष बहुत कम है जिसके लिए चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये तथा कड़े निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए।
उन्होंने
पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए 14वे वित्त तथा राज्य
वित्त में जिन गांवों ने खर्च नही किया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने
बताया की 23 ग्राम की रिपोर्ट बहुत खराब है जिस पर जिलाधिकारी ने इन 23 के
सचिवों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये । उन्होंने जिला पंचायती
राज अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य ग्रामों
में कराया जा रहा है वो गुणवत्तापूर्व हो इस बात का विशेष ध्यान रहे तथा
जिन लोगो को शौचालय निर्माण का पैसा दिया जा चुका है और शौचालय निर्माण
अधूरा या प्रारम्भ ही नही हुआ उसकी सूची बना कर शौचालय निर्माण कार्य तेजी
से कराया जाये।
उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बीटीसी
छात्रवृत्ति में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने उनका स्पष्टीकरण मांगा
तथा उनके उनके सचिव को इनकी लापरवाही के सम्बंध में पत्र लिखने के निर्देश
दिये।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी , मुख्य चिकित्सा
अधिकारी अशोक ,अपर नगर आयुक्त, , लोक निर्माण विभाग आर 0के0 सिंह ,जिला
विकास अधिकारी आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित है


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।