रिपोर्ट - विशाल सिंह
यूपी के उन्नाव जनपद की बेपटरी हो चुके कानून व्यवस्था को पटरी पर दिखाने के लिए उन्नाव पुलिस फर्जी खुलासे कर रही थी। हद तो तब हो गई जब गुडवर्क दिखाने के चक्कर में पुलिस ने पिता की हत्या में उसकी बेटे को आरोपी बना सलाखों के पीछे भेजने का कुचक्र रच दिया जबकि आरोपी बने बेटे ने घटना से इंकार कर खाकी पर ही सवाल खड़े कर दिए है।
जनपद उन्नाव के मांखी थाना क्षेत्र से जुड़ी है। यहां के धौकलखेड़ा गांव में रहने वाले तेजबली पासी की रहस्यमय ढ़ंग से हत्या कर दी गई। सुबह काफी देर तब जब दरवाजा नही खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाया तो वृद्ध का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस ने घर से मृतक के बेटे जितेन्द्र को उठा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक का बेटा हिस्ट्रीशीटर होने के साथ कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है जिसे शक की बिना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है जबकि आरोपी बेटा बार बार घटना से इंकार कर खाकी पर सवाल खड़ा कर रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या वाकई कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर समाज में शर्म की मिसाल दी है या फिर खाकी पर उठे सवाल ही सच होते है।
मुझे क्या मालूम ये लोग खुद ही मेरे को जबरदस्ती पकड़ के मारने लगे बाद में हम तो शौच करके आ रहे थे पता नही हम ही को क्यूं कर दिया। पता नही ये लोग रोज टीवी देखते थे पता नही दो-चार थोड़ी शराब पी थी।
थाना मांखी के ग्राम धौकलखेड़ा मजरा धीवागढ़ी में आज सूचना मिली कि पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुँच कर जांच की गई तो पता चला कि बेटा नशे का आदि था रूपये के लेन-देन में उसने अपने हत्या कर दी। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है मुकदमा दर्ज कराकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।