चीफ रिपोर्ट - चन्द्र मोहन तिवारी
यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष देव पाण्डेय ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिले के छूटे हुए अर्ह मतदाताओं तथा 18-19 वर्ष के आयु समूह के वंचित रह गये पात्र मतदाताओं को प्राथमिकता देते हुए आवेदकों से प्रारूप-6 प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नाम शामिल करने हेतु समस्त पोलिंग स्टशनों पर 23 व 24 फरवरी को विशेष कैम्प में अपना नाम सम्मिलित करा सकता है। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि उपरोक्त तिथियों पर आयोजित विशेष कैम्प हेतु बीएलओ एवं सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं पर्याप्त मात्रा में फार्मों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के पत्र एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सत्यापन और सूचना कार्यक्रम (टवजमत टमतपपिबंजपवद - प्दवितउंजपवद च्तवहतंउउम (टटप्च्) के अन्तर्गत छूटे हुए अर्ह मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने हेतु दो विशेष कैम्प समस्त पोलिंग स्टेशनों पर 23 फरवरी, 2019 (शनिवार) एवं 24 फरवरी ( रविवार) को विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे, जिसमें अर्ह मतदाता अपना नाम सम्मिलित कराने हेतु पहुंच सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष देव पाण्डेय ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जिले के छूटे हुए अर्ह मतदाताओं तथा 18-19 वर्ष के आयु समूह के वंचित रह गये पात्र मतदाताओं को प्राथमिकता देते हुए आवेदकों से प्रारूप-6 प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नाम शामिल करने हेतु समस्त पोलिंग स्टशनों पर 23 व 24 फरवरी को विशेष कैम्प में अपना नाम सम्मिलित करा सकता है। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि उपरोक्त तिथियों पर आयोजित विशेष कैम्प हेतु बीएलओ एवं सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं पर्याप्त मात्रा में फार्मों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।