चीफ रिपोर्ट - चन्द्र मोहन तिवारी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार के अन्तर्गत किशोरी बालिका योजना का शुभारम्भ किया गया, जिसका शासन के निर्देशानुसार जनपद सुलतानपुर के 14 विकास खण्ड कार्यालयों के सभागार एवं नगर क्षेत्र के जिला पंचायत सभागार में एलसीडी टीवी लगाकर दूरदर्शन के माध्यम से सीधा प्रसारण कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में कुपोषण से लड़ाई में प्रभावी कार्यवाही के लिए मार्गदर्शन दिया गया। मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में कुपोषण दूर करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि कहीं भी कुपोषण की स्थिति न रहे, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को एनड्रोइड मोबाइल फोन उपलब्ध कराये जा रहे है। बालिकाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें पोषक आहार दिये जायेंगे। कुपोषण के खिलाफ जन आंदोलन चलाया जायेगा, बच्चों और किशोरियों को कुपोषण से बचाना है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिक्षा और स्वच्छता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन कर गांव को सुपोषित बनाने में अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गयी। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में रू0 1500/- मीनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय रू0 1250/- तथा सहायिकाओं को रू0 750/- प्रतिमाह बढ़ाया गया, जो अब बढ़कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को रू0 7000/-, मीनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को रू0 5500/- व सहायिकाओं को रू0 3500/- प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। उन्होंने कहा कि 08 मार्च को सुपोषण दिवस मनाया जायेगा, जो प्रत्येक त्रैमास आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी द्वारा (एसएजी) सुपोषण गाइड का भी विमोचन किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी के कुशल मार्गदर्शन में जिला विकास अधिकारी डॉ0 डीआर विश्वकर्मा व जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह के निर्देशन में जनपद के 14 विकास खण्ड सभागार एवं नगर क्षेत्र में जिला पंचायत सभागार में एलसीडी टीवी स्थापित कराकर मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का दूरदर्शन लखनऊ से सीधा प्रसारण को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों आदि ने अवलोकन किया। इस अवसर पर समस्त ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, लोक कल्याणमित्र व समस्त क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं भारी संख्या में उपस्थित रहीं। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद के खण्ड विकास अधिकारियों व सीडीपीओगण का भी विशेष योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।