लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाले बजट से पहले पेट्रोल और डीजल के रेट में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई. शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में भी गिरावट आई. शुक्रवार को पेट्रोल में 14 से 15 पैसे और डीजल में 10 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई. इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के रेट में 10 से 20 की कटौती देखी गई थी. दिल्ली में शुक्रवार सुबह पेट्रोल के भाव 70.94 रुपये के स्तर पर पहुंच गया शुक्रवार को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कटौती हुई. शुक्रवार को पेट्रोल के रेट में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व कोलकाता में 14 और 15 पैसे की गिरावट आई. इसके साथ ही दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 70.94 रुपये, 73.14 रुपये, 76.57 रुपये और 73.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गए. वहीं डीजल में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व कोलकाता में भाव 65.71 रुपये, 67.49 रुपये, 68.81 रुपये और 69.42 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद क्रूड ऑयल की कीमत में शुक्रवार को फिर से गिरावट आई. शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.70 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 60.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. वहीं WTI क्रूड मामूली गिरावट के बाद 53.76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. जानकारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आ सकती है.
Friday, 1 February 2019
Home
Business
लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाले बजट से पहले पेट्रोल और डीजल के रेट में लगातार तीसरे दिन गिरावट..
लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाले बजट से पहले पेट्रोल और डीजल के रेट में लगातार तीसरे दिन गिरावट..
Tags
# Business
Share This
About tahkikat news
Business
Tags:
Business
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।