सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा लगातार आन्दोलन करने के बाद भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही - रफत फातिमा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 1 February 2019

सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा लगातार आन्दोलन करने के बाद भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही - रफत फातिमा




by - सत्य प्रकाश चौधरी

प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा लगातार आन्दोलन करने के बाद भी पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। जबकि वर्तमान सरकार जब विपक्ष में थी तो मुख्यमंत्री, गृह मंत्री सहित अनेकों भाजपा के सांसद एवं विधायकों द्वारा पुरानी पेंशन को बहाल किये जाने के सम्बन्ध में आवाज उठायी जाती रही है और महामहिम राज्यपाल को पत्र भी लिखा। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने सरकारी कर्मचारियों को आश्वासन भी दिया कि शीघ्र ही वह पुरानी पेंशन की बहाली के सम्बन्ध में कदम उठायेंगे परन्तु अब आदित्यनाथ सरकार वादाखिलाफी पर उतर आयी है। उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रफत फातिमा ने आज जारी बयान में कहा कि लगातार लाखों कर्मचारी आये दिन राजधानी में इसके सम्बन्ध में सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार यथाशीघ्र पुरानी पेंशन बहाली के सम्बन्ध में निर्णय ले और रोजाना होने वाले शिक्षकों सहित लाखों कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करे क्योंकि सरकारी कामकाज सहित शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।