रिपोर्ट - विशाल सिंह
उत्तरप्रदेश सरकार की
महत्वाकांक्षी योजना गौ संरक्षण केंद्र के
तहत बनी गौशाला का उद्घाटन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष उत्तरप्रदेश हृदय नारायण दीक्षित जोकि राज्य सरकार
की गायों को लेकर महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनाई गई
गौशाला का उद्घाटन करने पहुंचे| अपने
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पंचायत ऊगू में बनी गौशाला का उद्घाटन किया। अपने संबोधन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश
सरकार किसानों के प्रति
सहानुभूति रखती है,आवारा
जानवरों से किसान की फसल को नुकसान न पहुंचे इसलिए प्रदेश सरकार पुरे प्रदेश के
प्रत्येक जिले में जगह जगह गौशाला खोलने का कार्य कर रही है।जो भी आवारा जानवर
किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते थे अब वे जानवर गौशाला लाए जाएंगे।प्रदेश
सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।
यह कार्यक्रम जारी है अभी हमने थाना
गाँव में इसका शिलान्यास किया,असोहा में किया,भगवंतनगर क्षेत्र में तीन जगह पर
हमने शिलान्यास किया,हसनगंज क्षेत्र में,इस तरह तमाम गाँव,सभाओ के स्तर पर भी काम
हो रहा है,ब्लाक स्तर पर भी काम हो रहा है ये काम बड़े तेज़ रफ़्तार चल रहा है माननीय
मुख्यमंत्री योगी जी के प्राथमिकता का ये कार्यक्रम है और गौ संरक्षण
और गौ संवर्धन इस दृष्टि से योगी जी की सरकार की वरीयता है प्राथमिकता है इसके
अलावा सरकार तमाम काम कर रही है| चारे पानी की व्यवस्था होगी स्थानीय निकाय जैसे
यहाँ पर टाउन एरिया है, तो टाउन एरिया के माध्यम से होगी,सर्कार आगे चलकर अनुदान
भी देगी जैसे गाँव सभाएं अपने स्तर पर कर रही है, जिला प्रशासन अपने स्तर पर कर
रहा है| अगर जानवर को चोट लग गयी है तो हमारी भी जिम्मेदारी,आपकी भी,मोहल्ले वालो
की भी और जो वहां रहता है उसकी भी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।