फर्रुखाबाद- मेला रामनगरिया की पवित्रता को पलीता लगा रही “पॉलिथीन” - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 February 2019

फर्रुखाबाद- मेला रामनगरिया की पवित्रता को पलीता लगा रही “पॉलिथीन”


रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

प्रदेश में योगी सरकार के द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबंध के आदेश के बाद भी उनमे लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन बेअसर नजर आ रहा है| जिले में हर दुकान पर तो प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक का प्रयोग हो ही रहा है इससे गंगा का अंचल भी नही बचा है| पवित्र मेला रामनगरिया में जिला प्रशासन प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक पर भी बैन नही लगा पा रहा है| जिससे गंगा का अंचल पॉलिथीन के इस्तेमाल से मैला हो रहा है| 





सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलिथीन व दो अक्तूबर से प्लास्टिक से बने उत्पादों पर प्रतिबंध के आदेश को लागू किया था। अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराएं। हालांकि अधिकारियों की अनदेखी की वजह से इस पर प्रतिबंध नहीं लग सका। अभियान चलाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरम जरूर पूरा किया। ऐसे में पॉलिथीन के उत्पादन व प्रयोग पर रोक नहीं लग सका | नतीजन अब सरकार के आदेश का असर यह है की गंगा का पवित्र प्रसाद भी अपवित्र पन्नी में खुले आम बिक्री किया जा रहा है और इससे कोई पूछने वाला नही| 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।