ब्यूरो वाराणसी-कैलाश सिंह विकास
अंतरिम बजट के आने के बाद पूरे देश में पक्ष और विपक्ष के नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी और आगामी चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी पद के प्रबल उम्मीदवार अजय राय ने सरकार के इस अंतरिम बजट को जुमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि यह सरकार जनता का किसानों का हित सोचती तो अपने चुनावी वादों के बाद पहले ही बजट में ये सुविधाएं दें देती, जबकि ऐसा नहीं हुआ।
कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय राय ने केंद्र की मोदी सरकार के इस अंतरिम बजट को चुनाव से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि मौजूद केंद्र सरकार की आदत रही है बड़ी बड़ी बातें करने की। लोकसभा चुनाव 2014 के पहले उन्होंने सभी के अकाउंट में 15-15 लाख रुपये भेजने की बात कही थी। रोज़गार की बात की थी पर बेरोज़गारी बढ़ी है, यहाँ तक की लोगों की नौकरियां ख़त्म हुई है, सिर्फ प्राइवेट ही नहीं सरकारी सेक्टर में भी नौकरियों के लाले पड़े हुए हैं।
अजय राय ने मौजूदा सरकार को सभी मोर्चे पर फेल बताया है। उन्होंने कहा कि ये बस ये बड़ी बड़ी बातें करते हैं। आज का अंतरिम बजट भी बस एक जुमला है क्योंकि ये सरकार जुमले पर चल रही है। अगर इन्हें जनता को सुविधा ही देनी होती तो ये पहले ही बजट में ही सुविधाएँ देना शुरू कर देते। ये पूरा बजट चुनाव से प्रेरित है। जनता को भ्रमित करने के लिए है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।