वाराणसी-समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बजट को लॉलीपॉप बताकर जताया विरोध. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 2 February 2019

वाराणसी-समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बजट को लॉलीपॉप बताकर जताया विरोध.

ब्यूरो वाराणसी-कैलाश सिंह विकास 

मोदी सरकार की ओर से शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश किया गया. इसके आने के बाद देशभर की जनता ने इसका स्वागत किया. वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर लॉलीपॉप बांटे और इस बजट को जनता के लिए लॉलीपॉप बताया.



सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के गोदौलिया क्षेत्र में सड़क पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान बजट को लॉलीपॉप बताते हुए संदेश लिखी तख्तियां हाथ में पकड़े कार्यकर्ताओं ने बजट के विरोध में नारेबाजी की. इतना ही नहीं मोदी सरकार और योगी सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव से पहले मोदी सरकार ने यह बजट सिर्फ और सिर्फ जनता को बरगलाने के लिए पेश किया है. इसमें किए हुए वादे पूरे होने वाले नहीं हैं. सरकार फिर से लॉलीपॉप देकर जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है. हम लोग सड़क पर उतरकर लॉलीपॉप बांटकर सरकार की असलियत को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं और अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं.

विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आने के लिए प्रयास कर रही थी, तब नरेंद्र मोदी ने मंच से बहुत से वादे किए थे. किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें, शिक्षा के क्षेत्र में कई काम करने की बात कही गई थी, लेकिन कोई भी बात पूरी नहीं हुई. सिर्फ जुमलेबाजी हुई और जनता को लॉलीपॉप देकर छोड़ दिया गया. अब जब यह सत्ता से जाने वाले हैं तो एक बार फिर से इस तरह का नाटक कर जनता को लॉलीपॉप देकर सिर्फ वोट लेकर चुनाव जीतना चाह रहे हैं. पर जनता अब यह होने नहीं देगी.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।