कानपुर - कनेक्शन देने के नाम पर दलालों की उगाही जारी-सपा विद्यायक ने केस्को एमडी को सौंपा ज्ञापन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 1 February 2019

कानपुर - कनेक्शन देने के नाम पर दलालों की उगाही जारी-सपा विद्यायक ने केस्को एमडी को सौंपा ज्ञापन

रवि गुप्ता ब्यूरो कानपुर 

 
शहर की घनी आबादी में डाली जा रही अंडर ग्राउंड केबिलो में की जा रही अनियमियताओ की शिकायत लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई केस्को एमडी सौम्या अग्रवाल से मिले और ज्ञापन के माध्यम से शिकायतो का पुलिंदा उन्हें सौंपा।



केस्को एमडी के साथ वार्ता में विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि केस्को प्रशासन द्वारा जिस ठेकेदार को अंदर ग्राउंड केबिल डालने का काम दिया गया है वह ठेकेदार लाइन डालने में गम्भीर अनियमिताएं बरत रहे है प्लास्टिक पाइपों में केबिल लाइन न डालकर सीधे पानी के लाइनों में अंडर ग्राउंड लाइन डाली जा रही है जिससे जल भराव होने पर करंट उतर् आता है इससे जान का खतरा बना रहता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है विधायक ने कहा कि यह लाइने मानकों के अनुरूप नही है ठेकेदार कम्पनी द्वारा मानक के अनुसार काम नही किया जा रहा है खुली केबिल,ढीले बॉक्स,समस्याये है जिन्हें लगातार दरकिनार किया जा रहा बिना कार्य पूर्ण करे व बिना पूर्व सूचना लूप रात में 3 बजे काट दिया जाता है जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है रेड टीम द्वारा तड़के सुबह ही घरों में चेकिंग करी जाती है जबकी कटिया की जांच बाहर से हो सकती है बकाया के नाम पर कनेक्शन देने में हीलाहवाली करी जा रही है जो फार्म केम्प में भी जमा होते है वह फर्जी बकाया बता कर निरस्त कर दिए जाते है कनेक्शन देने के नाम पर भ्रस्टाचार और दलालों द्वारा उगाही की जा रही है जर्जर पोलो को लगातार बदलने की मांग कर रहे है जनता में विभाग की तानाशाही पूर्ण कार्यशैली के कारण रोष व्याप्त हो रहा है इससे टकराव की स्थित बन रही है फर्जी मुकदमेबाजी की जा रही है जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। आज हम सभी ने पार्षदों के साथ मिलकर केस्को एमडी को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि जल्द से जल्द उचित कदम उठाकर कार्यवाई करे जिससे जनता को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।