कानपुर - सरकारी दावों की खुली पोल-नाले उफनाते सड़को पर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 1 February 2019

कानपुर - सरकारी दावों की खुली पोल-नाले उफनाते सड़को पर


रवि गुप्ता ब्यूरो कानपुर
 
प्रयागराज में कुम्भ के दौरान शहर के सभी नालों को टेपिंग कर उसको डाइवर्जन कर दिया गया था जिससे कुम्भ में श्रद्धालुओं को निर्मल और स्वच्छ जल मिल सके वही सीसामऊ नाले को तो बन्द कर दिया लेकिन अब शहर के तमाम नाले की हकीकत सड़को पर देखने को मिल रही है ताजा वाकया देखने को उस वक्त मिला जब ग्रीनपार्क चौराहे पर वीआइपी रोड स्थित नाला ओवरफ्लो के चलते उसका दूषित पानी सड़को पर बहने लगा जिससे राहगीरों को निकलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा और वह दूषित पानी बड़ी बड़ी बिल्डिंगों में जाने लगा लोगो ने इसकी सूचना जल निगम को दी लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुचा वही नाले के ओवरफ्लो होने की सूचना पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई पहुंच गए और इस लापरवाही का सरकार के सिर मढ दिया | 




प्रयागराज में कुम्भ शुरू होने से पहले ही सरकार की नज़र में एक ही एजेंडा था वह सीसामऊ नाला जो सबके सपनो में आया करता था जिसके बाद नमामि गंगे व जल निगम द्वारा इस नाले को बन्द कर उसे डाइवर्जन कर दिया गया। लेकिन शहर की सड़कों पर सीसामऊ नाले का दूषित पानी ओवरफ्लो के चलते सडको पर स्थित छोटे छोटे नालों में उफ़नने लगा जिससे राहगीरों की मुश्किलें बड़ गयी ओवरफ्लो नाले की सूचना पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जल निगम के अधिकारियों व सरकार को इस लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया उन्होंने हल्ला बोलते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी धोखाधडी और घोटाले व गबन का मामला है सीसामऊ नाला डायवर्ट तो कर दिया लेकिन शहर में जगह जगह ओवरफ्लो के चलते नाले उफान पर आ खड़े हुए है इसके लिए अधिकारियों से कहा भी गया लेकिन शायद इन्हें कोई अनहोनी का इंतज़ार है नाले का दूषित पानी से बीमारियां पनपने लगती है क्योंकि यह दूषित पानी से जहरीला गैस निकलती है जो इस मामले को गम्भीरता से नही ले रहे है यह करना ही था तो दीवार बनाकर दूसरा नाला बनाकर एसटीपी तक ले जाते लेकिन घोटाले के कारण यह बन्द लाइन से नाले को ले गए है जिससे ओवरफ्लो की स्थिति उतपन्न जो गयी है जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इस गैस से ब्लास्ट की संभावना भी बढ़ जाती है जल निगम की प्रदुषण इकाई का ढुलमुल रवैया और बड़ी लापरवाही है उसमें बड़ा घोटाला हुआ है और उसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है वही राहगीर चंद्रेश सिंह ने कहा कि जल निगम की विकास की गंगा बह रही है सरकार ने 5 साल के कार्यकाल में उनका जो सबसे बड़ा एजेंडा सीसामऊ नाला को बन्द करने का जो बीड़ा उठाया था वह तो बन्द कर डायवर्ट कर दिया लेकिन अब वही सीसामऊ नाला शहरो की सड़कों पर बहने लगा है यह विकास की गंगा है सरकार की बड़ी लापरवाही है यह महान घोटाला है। और इस लापरवाही के लिए अधिकारी जिम्मेदार है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।