रिपोर्ट- महेंद्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए
इसे व्यापारी एवं मध्यम वर्ग के हित में बताया और जिला मुख्यालयों पर
अतिशबाजी करते हुए मिठाईयां बांटी। आयकर में 5 लाख तक की आय को कर मुक्त
करना बैंक एफडीआर को 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार तक टीडीएस से मुक्त करना,
स्टैण्डर्ड डिडेक्शन की सीमा 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करके मोदी सरकार ने
छोटे, मध्यम, व्यापारियों और उद्यमियों को बड़ी राहत दी है।
प्रदेश
संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पहले ही 40 लाख तक
के टर्नओवर वाले छोटे व्यापारियों को जीएसटी से छूट का उपहार मोदी सरकार
दे चुकी है इसके साथ ही समाधान योजना के तहत कम्पोजीशन स्कीम को 1 करोड़ से
बढ़ाकर 1.5 करोड़ किया जा चुका है। मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों के सम्मान
और उत्थान के लिए उठाये गए साहसी कदमों के लिए बधाई।भारतीय
जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिलों
में जनकल्याणकारी बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए अतिशबाजी की और मिठाइयां
बांटते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकार ने व्यापारियों को आत्मसम्मान के साथ
व्यापार करने का वातावरण दिया है और इसके साथ ही करों का सरलीकरण व छोटे व
मध्यम व्यापारियों को सहूलियते देकर व्यापारी हित में सराहनीय कदम उठाया
है। कानपुर में हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई भी
उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।