रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
जेल में बंद 50 हजार के इनामी शराब माफिया कुलदीप यादव की
पांच करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध
शराब के कारोबारियों में हड़कंप है। कुलदीप यादव ने मिलावटी शराब का धंधा
कर कम समय में करोड़ों की संपत्ति जुटा ली थी। उसके यहां तैयार जहरीली शराब
से 20 मई 2018 को कानपुर नगर के चकेरी, नौबस्ता और कानपुर देहात के सचेंडी
थाना क्षेत्रों में आठ लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से पुलिस ने शराब
माफिया पर शिकंजा कसना शुरू किया था।
जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव ईजलपुर निवासी कुलदीप यादव की पांच
करोड़ से अधिक की संपत्ति को पुलिस ने गुरुवार को जब्त कर लिया। फिलहाल वह
जेल में है। वर्ष 2015 से 2018 तक उसने कानपुर, औरैया, इटावा में मिलावटी
शराब के धंधे के जरिए कई शहरों में करोड़ों की संपत्ति जुटा ली थी। छानबीन
के बाद पुलिस ने कानपुर में पार्वती नगर में हॉस्टल, सौरिख कस्बे में शीला
देवी सत्यवीर सिंह इंटर कालेज, ईंट भट्ठा, खेत, वाहनों को जब्त करने की
कार्रवाई की। इनकी कीमत पांच करोड़ से अधिक है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह
ने बताया कि सचेंडी, नौबस्ता, चकेरी में करीब 150 लोग जहरीली शराब पीकर
बीमार हुए थे। आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया
था। उस पर करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक दिसंबर 2018 को सौरिख थाना
प्रभारी राजकुमार ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उसकी संपत्तियों को
जब्त करना शुरू किया गया है। संपत्तियों को नीलाम कर पैसा सरकारी खजाने में
जमा किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।