ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
फीलखाना थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई
जिसके बाद बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया ।पुलिस की जवाबी कार्यवाही
में बदमाश अमित शर्मा उर्फ पिल्ला डॉन के पैरों में गोली लगी जिसके बाद वह
जमीन में गिर गया ।इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ कर मेडिकल के लिए केपीएम
अस्पताल में भर्ती कराया ।पकड़े गए बदमाश के ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है
।सीओ कोतवाली अजय सिंह ने बताया कि देररात फीलखाना पुलिस गस्त कर रही थी
इस दौरान पुलिस चार्ली चौराहे से केन भवन की तरफ जैसे ही बड़ी तभी एक
संदिग्ध युवक दिखाई दिया पुलिस ने उसे रुकने के लिए आवाज दिया तो वह भागने
लगा इस दौरान पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उनसे पुलिस पर फायर कर दिया
।जिसके बाद पुलिस ने आत्म रक्षा के लिए फायर किया तो उसके पैर पर गोली लग
गई और वह जमीन पर गिर गया ।पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है पकड़ा
गया बदमाश अमित शर्मा उर्फ पिल्ला डॉन है उसके ऊपर शहर के कई थानों में
लूट, हत्या,गैंगेस्टर के कई मुकदमे है वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।