ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
शहर और अन्य जिलों में ट्रैक्टर चोरी करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह
का पुलिस की स्वाट टीम व चौबेपुर पुलिस ने मिलकर पर्दाफाश किया
है चौबेपुर पुलिस और पुलिस की स्वाट टीम को कई दिनों से इस ट्रेक्टर चोरी
करने वाले गिरोह की तलाश थी जिसके बाद मुखबिर की सूचना मिली कि कुछ बदमाश
चोरी के ट्रैक्टर बेचने की योजना बना रहे है इस पर चौबेपुर पुलिस व स्वाट
टीम ने शिवराजपुर के जंगलो में घेराबंदी करते हुए 5 बदमाशो कोमौके से
गिरफ्तार कर लिया वही बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकडे गए
बदमाशों को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है ।
एसपी
वेस्ट संजीव सुमन ने बताया कि यह गिरोह पिछले काफी समय से ट्रैक्टर चोरी
करने में सक्रिय था इस गिरोह का आतंक शहर ही नही बल्कि एमपी,राजस्थान,यूपी
के कई जिलों में था। गैंग के सदस्य जो चित्रकूट, बाँदा,मथुरा,औरैया, कानपुर
देहात, और नगर में सक्रीय रहते थे यह लोग हाइवे और राज्यमार्गो पर चलने
वाले ट्रैक्टर चालक से पहले दोस्ती करते फिर उन्हें पेय पदार्थों में
नशीली दवा मिलाकर पिला कर उनका ट्रेक्टर लूट लिया करते थे। गिरोह के
सदस्य दूसरे जिले में ट्रैक्टरों को मुंह मांगे दामो पर बेंच देते थे ।
पकड़े गए इन बदमाशो के पास से चोरी किये हुए 3 ट्रेक्टर बरामद किए गए है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।