रिपोर्ट मोबीन मन्सुरी
भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक के पिता ओम प्रकाश पाठक परिवार सहित भतीजी का तिलक चढाने गाजियाबाद गये थे। देर रात गाजियाबाद से वापस घर आने के लिये कार से निकले थे।
के गाड़ियों पर सुब्रत पाठक सहित पूरा परिवार था। आगरा से उन्होंने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे का रास्ता पकड़ लिया। कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्टा गांव के पास एक ट्रक खड़ा था।
सुबह कोहरा होने के कारण गाड़ी चला रहे उनका ड्राइवर ट्रक नही देख सका तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में सुब्रत पाठक के पिता ओम प्रकाश पाठक और उनके रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गयी।
वही ड्राइवर सहित अन्य रिश्तेदार भी बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों व घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचवाया। जहां से तीन को हालत चिंताजनक होने पर कानपुर रिफर कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।