रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले
रहा है पिछले 45 दिनों में मोर मरने की यह चौथी घटना है अभी तक पांच मोरो
की हत्या हो चुकी है ।
पुलिस ने इस मामले में चुपी साध रखी है कोई भी
अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है । मामला कोतवाली मोहम्दाबाद के कुमहौली
गांव के पास काली नदी का है ।आज नन्नू पुत्र प्रेमचंद निवासी सराय प्रयाग
हाल निवासी तकीपुर मोहम्मदाबाद एवं हब्बी पुत्र मंत्री निबासी
तकीपुरमोहम्मदाबाद ने काली नदी पुल के पास गुलेल से 2 मोर मार डाले एवं 1
मोर के दोनों पैर तोड़ कर उसे घायल कर दिया ग्रामीणों को जैसे ही भनक लगी
तो उसी समय ग्रामीणों ने घेराबंदी पुलिस को फोन कर दिया कोतवाली
मोहम्दाबाद की पुलिस ने मौके पर जाकर नन्नू को अपनी हिरासत में ले लिया एवं
हब्बी भागने में सफल हो गया मरे हुए मोर और घायल मोर को देखने के लिए
कोतवाली मोहम्दाबाद में लोगों का ताता लग गया प्रभारी निरीक्षक मोहम्दाबाद
दधिबल तिवारी ने वन विभाग से संपर्क करके वन विभाग के दरोगा परशुराम एवं
वनरक्षक सचिन कुमार को बुलवा लिया तथा घायल मोर के उपचार के लिए मोहम्दाबाद
पसु चिकित्सा से दवाइयां मंगाई इस से घायल मोर में चेतना लौट आई परंतु वह
चलने फिरने में असमर्थ दिखा क्योंकि उक्त शिकारियों द्वारा मोर के पैर तोड़
दिए गए थे शाम के वक्त जहानगंज चिकित्सा प्रभारी अनुज कुमार दुबे ने आकर
दोनों मरे हुए मोरो का पोस्टमार्टम किया ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।