ब्यूरो -रवि गुप्ता
बिठूर
थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई | युवक
के सर पर किसी ने पत्थर से ताबड़तोड़ वार करके उसको मौत के घाट उतार दिया |
शव मिलने की सूचना पुरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके
पर सैकड़ो की भीड़ जुट गई वही लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर
पहुंची पुलिसऔर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मामले की जांच में जुट गई है |
फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने ह्त्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर को जांच
के लिए अपने साथ ले गयी | पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मृतक युवक
की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है |मधना
इलाके से गुजर रही रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा देखकर लोगो के होश
उड़ गए | लोगो ने शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस
ने जांच पड़ताल की लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी | पुलिस
द्धारा घटनास्थल का बारीकी से निरिक्षण करने पर एक पत्थर पड़ा हुआ दिखाई
दिया जिसपर खून लगा हुआ था | पुलिस ने आशंका जाहिर करी है कि युवक के सर पर
इसी पत्थर से वार करके उसको मौत के घाट उतारा गया है |
प्रत्यक्ष दरसी
जितेंद्र ने बताया की हम यहां से जा रहे थे तभी रोड के किनारे एक युवक का
खून से लथपथ शव दिखाई दिया जिसके बाद हमने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
राजेश
पांडेय डिप्टी एसपी ने बताया की एक युवक का शव खून से सना हुआ रेलवे ट्रैक
के किनारे पड़ा हुआ था लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर
पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम मामले की जांच कर रहे है वही मौके से एक खून
से सना पत्थर भी मिला है जिसे पुलिस ने जांच के लिए ले लिया है जबकि युवक
की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।