कानपुर -तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने दो छात्रों को रौदा दोनों की मौके पर हुई मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 7 February 2019

कानपुर -तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने दो छात्रों को रौदा दोनों की मौके पर हुई मौत

 
ब्यूरो- रवि गुप्ता 
 
सीसामऊ थाना क्षेत्र  में रोडवेज बस  अनियंत्रित होकर घर लौट रहे दो छात्रों को रौंद दिया जिससे दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत  हो गई। घटना के बाद मौके पर सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गई।वही  क्षेत्रीय लोगो ने घटना की सूचना मृतक छात्रों के परिजनों को दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान परिजनों ने बस ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया और जाम खुलवाया। 
 
सकेरा स्टेट में रहने वाले उमा शंकर का बेटा सुंदरम कुमार अपने मोहल्ले के दोस्त शाकीर के साथ अशोक नगर बैंक गया था  और  दोनों वहा से साइकल से अपने घर लौट रहे थे  जैसे ही बाके बिहारी धर्म काटे के पास पहुंचे ही थे तभी ओवर टेक के चक्कर में बगल से निकल रही एक टैम्पो ने उनकी साइकल  मार दिया जिससे दोनों जमीन पर गिर गए दोनों जब तक सभल पाते तक तक पीछे से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर दोनों छात्रों को रौंद डाला  जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
मृतक के पिता मोहम्मद मोदीन ने बताया की हमारे बेटे और उसके दोस्त को रोडवेज ने कुचल दिया है। बेटा अपने दोस्त के साथ में बैंक गया हुआ था। 
 
सीओ जनार्दन दुबे  की रोडवेज बस ने दो छात्रों को रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई घटना के बाद बस और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया गया है कार्यवाही की जा रही 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।