फर्रुखाबाद - मिनी कुम्भ मेला रामनगरिया अपरा काशी पांचाल में सरकारी पांडाल में देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 4 February 2019

फर्रुखाबाद - मिनी कुम्भ मेला रामनगरिया अपरा काशी पांचाल में सरकारी पांडाल में देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया




 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

 मिनी कुम्भ मेला रामनगरिया अपरा काशी पांचाल में सरकारी पांडाल में देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया जिसमें देवी का पूजन के साथ शुभारम्भ किया गया है।जिसमे  गोपाल छलिया एन्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा भक्ति के रस में डुबोने बाले गीतों को सुनाया गया।पांडाल में कल्पवासियों की भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी।जागरण में झांकियों को लेकर मोनू तिलक धारी ने अपने कलाकारों के साथ ऐसी झांकिया प्रस्तुत की जो कि जिले के किसी जागरण में नही दिखाई दी थी।हर कोई उसकी झांकियों के साथ नृत्य करने पर मजबूर होते दिखाई दे रहे।झांकियों में नन्दी भगवान शिव,मां काली की झांकी,राधा कृष्ण की झांकी दिखाई गई है।सबसे बड़ी बात थी कि जागरण में जिले का कोई भी प्रसाशनिक अधिकारी नही पहुंचा।जबकि हर वर्ष देवी जागरण होने पर डीएम या उनके समकक्ष अधिकारी पूजन करने पहुंचता है।लेकिन इस बार पूजन मेला व्यस्थापक सन्दीप दीक्षित ने अपने सहयोगियों के साथ किया है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।