लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 4 February 2019

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा


 रिपोर्ट- विशाल सिंह 

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी कार
 कार सवार एक युवती की मौके पर हुई मौत, तीन घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में कराया गया भर्ती
 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऐसी दुर्घटनाओ में अब तक कई मृत्यु हो चुकी है

उन्नाव जनपद में फिर देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर| लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू होकर पलटी कार, कार सवार 4 लोगों में एक की मौके पर ही मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए| जी हाँ आज लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई ।हादसे में कार सवार छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मैनपुरी जनपद के थाना बेवर अंतर्गत ग्राम भटपुरा की रहने वाली दीक्षा मिश्रा लखनऊ के शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में D.Ed की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। आज सवेरे दीक्षा मिश्रा अपनी छोटी बहन मानसी को लेकर लखनऊ जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में ग्राम श्यामपुर थाना बेवर निवासी सहपाठी शरद चौहान मिल गया। शरद चौहान की कार पर सवार होकर दोनों बहने लखनऊ के लिए चल दी। कार मोहम्मद सिराज निवासी वजीर नगर थाना रामकोट सीतापुर चला रहा था । कार जब कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबली खेड़ा के निकट पहुंची तो कार में मौजूद छिपकली अचानक चालक के ऊपर गिर गई। जिससे चालक संतुलन खो बैठा और कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंचे यूपी के गश्ती दल ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों कार सवारों को कार से बाहर निकाला। सभी कार सवारों को बाहर निकालने पर दीक्षा मिश्रा की मौत हो चुकी थी। जबकि शरद चौहान व मानसी मिश्रा तथा चालक मोहम्मद सिराज को यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ है उसमें से अभी तक 3 मरीज हमारे पास आए हैं एक मृत अवस्था में है जिसका नाम दीक्षा मिश्रा पुत्री पंकज मिश्रा 23 वर्ष  रहने वाले बरपुरा देवर  जिला मैनपुरी, मालती मिश्रा, शरद चौहान दोनों घायल अवस्था में है दोनों को प्राथमिक उपचार देकर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।