लखनऊ -महेंद्र मिश्रा
उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक
धरती लखनऊ में आगामी 11 फरवरी को अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर स्वागत की व्यापक तैयारियां
जोरों पर हैं।
अमौसी एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय माल
एवेन्यू तक रूट चार्ट तैयार हो चुका है
जिसमें एयरपोर्ट से निकलने के बाद
पुराने मोड़ के माध्यम से कानपुर रोड, अवध हास्पिटल चैराहा, आलमबाग चैराहा,
नत्था होटल तिराहा(चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चैराहा, ओडियन सिनेमा,
कैसरबाग चैराहा, लालबाग, हजरतगंज, जी0पी0ओ0 पर महात्मा गांधी सरदार
पटेल एवं डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के
उपरान्त डी0एस0ओ0 चैराहा, राजभवन के सामने से होते हुए वी0वी0आई0पी0 गेस्ट
हाउस के सामने से दाहिनी तरफ मुड़कर लालबहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय माल एवेन्यू तक पहुंचेगी। जगह-जगह पर
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किये जाने वाले
स्वागत के स्थल चिन्हित हो चुके हैं। सम्पूर्ण प्रदेश से वरिष्ठ नेतागण एवं
उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने का क्रम लगातार जारी है।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने आज जारी बयान में कहा कि
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर , सांसद लगातार
तैयारियों हेतु बैठक एवं समीक्षा कर रहे हैं। आज राष्ट्रीय सचिव जुबेर
खान भी लखनऊ पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं साथ ही साथ अ0भा0
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सुश्री सुष्मिता देव भी
लखनऊ पहुंचकर स्वागत की तैयारियों में महिलाओं की भारी भागीदारी सुनिश्चित
करने हेतु बैठकें कर रही हैं। इसी प्रकार पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ल, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री
नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के
साथ मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
पाण्डेय ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के बाद श्रीमती प्रियंका गांधी राजधानी के निकटस्थ जनपदों के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से
भेंट-मुलाकात करेंगीं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।