कानपुर - साईं नाथ का मनाया गया जनमोत्स्व - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 9 February 2019

कानपुर - साईं नाथ का मनाया गया जनमोत्स्व

ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
 
सीसामऊ थाना क्षेत्र के पीरोड स्थित गांधी नगर गणेश पार्क शनि साईं मन्दिर में सैकड़ो की संख्या में भक्तो ने साईं नाथ का धूमधाम से बर्थडे मनाया और साई भगवान के भव्य आरती में शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस शुभ अवसर पर आज मन्दिर प्रांगण में पहले साईं बाबा का 14 तरह से स्नान दूध,दही,शहद से किया गया
 
 
वही 14 प्रकार की भव्य आरती भी की गई जो भक्तो के आकर्षण का केंद्र भी रही साथ ही 56 भोग चढ़ाया गया ,फलों से भरी हुई टोकरी भी अर्पित की गई जिसके बाद अपने आराध्य का बर्फी का केक काटकर जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से सभी ने मनाया और मां पीताम्बरा की मूर्ति स्थापना भी की गई।
वही भंडारे की तैयारियां भी एक दिन पहले से ही शुरू हो चुकी है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।