कानपुर-सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त विपक्ष ने दिया धरना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 3 February 2019

कानपुर-सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त विपक्ष ने दिया धरना


 
ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 

कानपुर-रविवार को परेड स्थित शिक्षक पार्क में संयुक्त विपक्ष का सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया गया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना करते हुए निशाना साधा।
धरने की अध्यक्षता कर रहे लोकतांत्रिक पार्टी का जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने मजदूरों,
 
 
गरीबो और किसानों व बेरोजगारों से केवल झूठे वायदे किये थे न ही उनके लिए कोई कल्याणकारी योजना बनाई और न ही कोई रोजगार दिया युवा बेरोजगार होकर सड़को पर घूमने को विवश है रोजगार का वादा करने वालो ने आजतक वादा पूरा नही किया व्यापारी की कमर टूट गयी जीएसटी और नोटबन्दी के चलते और यह केवल सबका साथ सबका विकास की बात करते है जबकि न ही साथ मिला और न ही विकास। इस केन्द्र और प्रदेश सरकार में बेरोजगारी, दलित उत्पीड़न,पिछड़े वर्गों का उत्पीड़न ,जनसरोकार के मुद्दे इस सरकार की भेंट चढ़ गए हम सभी संयुक्त विपक्ष एक साथ मिलकर इस अभियान को ऐसे ही आगे भी कायम रखेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।