ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने नर्वल तहसील में गांवों का निरीक्षण
करने के बाद खुजऊपुर प्राथमिक विध्यालय का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच
गए जहा जिलाधिकारी को कई खामियां दिखाई दी। वही मीडे के खाने को लेकर
जब जिलाधिकारी ने उपस्थित अध्यापक से बात की तो उन्होंने बताया कि आज
सोयाबीन की सब्जी, रोटी बच्चों को दिया जा रहा है जिसके बाद जिलाधिकारी ने
खाने की गुणवत्ता की परख करने के लिए उसका स्वाद चखा तो सब्जी में मिर्च
की मात्रा ज्यादा थी जबकि सब्जी पानी जैसे दिखाई दे रही थी इस पर उन्होंने
कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए नि कहा कि बच्चों के हिसाब से ही खाना बनाया
जाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने खाने में प्रयोग किये जाने
वाले मसालें और तेल को देखा साथ ही बच्चों की उपस्थिति के विषय में जानकारी
भी ली ।
इस पर अध्यापक ने बताया कि 88 बच्चे कुल पंजिकृत है जिनमें 51
बच्चे ही आज उपस्थित हुए है । उन्होंने विध्यालय में बने शौचालय का
निरीक्षण किया तो दोनों शौचालय में ताला मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते
हुए अध्यापक को फटकार भी लगाई और कहा कि भविष्य में शौचालयो में ताला न
लगा हो इस बात का विशेष ध्यान रहे । प्रतिदिन मैन्यू के ही हिसाब से
गुणवत्तापूर्ण खाना बनाया जाये गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाये ।
विध्यालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। बच्चों को
स्वच्छता के बारे में बताया जाये बिना हाथ धोए बच्चे खाना न खाए और उन्हें
अच्छा माहौल दिया जाए

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।