कानपुर-अनियंत्रित्र होकर कार डिवाइडर से टकराई चार घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 11 February 2019

कानपुर-अनियंत्रित्र होकर कार डिवाइडर से टकराई चार घायल



 
 
ब्यूरो -रवि गुप्ता 

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के रतन लाल नगर इलाके मे सोमवार की सुबह एक कार सवार अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार को डिवाइडर से टकरा दिया इस दौरान कार  पलट गयीऔर उसमे  बैठे 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये.जिसके बाद क्षेत्रीय लोगो की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगो ने किसी तरह कार में सवार चारो लोगो को बाहर निकला। जिसके बाद उनके पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के बाद पूरी कार बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गई। वही कार में सवार ड्राइवर ने बताया की शादी समारोह में आये हुए थे और सुबह के वक्त चाय पीने के लिए जा रहे थे रात भर जगने की वजह से आँख लग गया जिससे यह हादसा हो गया  .

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।