महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद तथा राष्ट्रीय
महासचिव शिवकरन सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनावी वर्ष चल रहा है
और भाजपा अपनी कार्यशैली आष्चर्यजनक ढंग से चला रही है। देश के 43
सी0आर0पी0एफ0 के जवान इनके खूफिया तंत्र की नाकामी के फलस्वरूप अकाल मृत्यु
का ग्रास बन गये इस अप्रत्याषित घटना के कारण सभी राजनैतिक दलों ने अपने
समस्त कार्यक्रम स्थगित कर दिये परन्तु भाजपा की चुनावी रैली उस दिन भी हुई
और देश के प्रधानमंत्री लगातार चुनावी रैलियां करते रहे। केवल देश की जनता
को भ्रमित करने के लिए पाकिस्तान को गीदड़ भभकी देते रहे। आज भारतीय सेना
के वीर जवानों को मैं तहेदिल से बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने पाकिस्तान
में घुसकर आक्रमण किया और आतंकवाद को नेस्त नाबूद करने का कदम उठाया। नेता
द्वय ने कहा कि किसानों को 6000/रूपये वार्षिक किसान सम्मान निधि योजना
प्रारम्भ करके चुनाव से पूर्व 2000 हजार रूपये देकर किसानों का अमूल्य वोट
खरीदने की नाकाम कोशिश की जा रही है। किसानों को 5 वर्ष पूर्व आय दुगुनी
करने का वादा करने वाले लोगो ने सम्पूर्ण कार्यकाल में किसानों का भद्दा
मजाक उडाया है और खाद, बीज, उर्वरक, डीजल का मूल्य व अन्य कृषि यंत्रों की
लागत बराबर बढती रही परन्तु केन्द्र सरकार कुम्भकर्णी नींद सोती रही और
किसानों को नये नये सपने दिखाने का कुचक्र चलता रहा। गन्ना किसानों की
दुर्गति लगातार हो रही है आज भी गन्ना किसानों का लगभग 11000 करोड रूपया
प्रदेश की गन्ना मिले दबाये बैठी हैं।
नेता द्वय ने कहा कि गंगा
सफाई के नाम पर लगभग 20000 करोड रूपया खर्च किया गया परन्तु गंगा जैसी
पवित्र नदी जैसी की तैसी है क्योंकि नदीं में गिरने वाले नालों को ही नहीं
मोड़ा जा सका। इससे यह सिद्व होता है कि गंगा को निर्मल और अविरल करने की
नीयत ही नहीं थी। राष्ट्रीय लोकदल मांग करता है कि नमामि गंगे योजना के नाम
पर आवंटित की गयी धनराशि के खर्च की जांच सी0बी0आई0 से करायी जाय ताकि
वास्तविकता का पता आम जनता को लगे। कहीं ऐसा तो नहीं कि इसमें भी
एन्वेस्टर्स समिटि की तरह करोडों रूपयों का बंदरवाट किया गया है? नेता
द्वय ने कहा कि पांच वर्ष पहले भाजपा का स्वागत योग्य नारा बेटी बचाओं
बेटी पढाओं था। यह देष का दुर्भाग्य है कि इस नारे को भी भाजपा की
कार्यशैली ने खोखला कर दिया और न बेटियां सुरक्षित रह सकी और न ही महिला
सशक्तीकरण के सन्दर्भ में कोई कदम उठाया गया। आज हजारों बेटियां शोहदों के
डर से पढाई छोडकर घरों में बैठी हैं। महिला आरक्षण बिल के नाम पर केवल
बयानबाजी होती रही। पारिवारिक न्यायालयों में लाखों मुकदमें लम्बित है
परन्तु उनकी दिन प्रतिदिन सुनवाई का कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया जिसके
फलस्वरूप लाखों महिलाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है और केन्द्र सरकार केवल
तीन तलाक बिल लाकर अपनी पीठ थपथपा रही है। कानून व्यवस्था पूर्णतः ध्वस्त
हो चुकी है केवल कानून बचा है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश
प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल,
प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज
पटेल, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, प्रदेश सचिव
रमावती तिवारी व चन्द्रकांत अवस्थी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।