कन्नौज-सलमान खुर्शीद ने कहा राहुल लड़ने के लिए फौज तैयार कर रहे हैं - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 10 February 2019

कन्नौज-सलमान खुर्शीद ने कहा राहुल लड़ने के लिए फौज तैयार कर रहे हैं



रिपोर्ट- मोबीन मन्सुरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद आज कन्नौज पहुंचे । गुरसहायगंज में कांग्रेस नेता के यहां शादी समारोह में शिरकत की । जिसके बाद वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । कांग्रेस में प्रियंका के मुख्य भूमिका में आने पर सलमान खुर्शीद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल लड़ने के लिए फौज तैयार कर रहे हैं ।
जितने अच्छे लड़ाकू हैं उनको फील्ड में उतार रहे हैं । सलमान खुर्शीद ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा  उन्होंने कहा कि एक बात स्पष्ट है कि मोदी नही आ रहे हैं । बीजेपी की सरकार नही बन रही है । कांग्रेस की मिली जुली सरकार बनेगी ।अलग अलग प्रान्तों में बने गठबंधन मिलकर सरकार बनाएंगे ।
इस चुनाव में कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी । राफेल मामले पर कहा कि राफेल मुद्दा चुनावी मुद्दा होगा । राफेल मामले में सच्चाई बताने से बीजेपी पीछे हट रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।