कन्नौज की स्पेशल टीम की गिरफ्त में आया यह शातिर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 10 February 2019

कन्नौज की स्पेशल टीम की गिरफ्त में आया यह शातिर


 रिपोर्ट- मोबीन मन्सुरी

कन्नौज पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे शातिर बदमाश नीटू बहेलिया उर्फ नृत्य कुमार को गिरफ्त में लिया है। कन्नौज एसपी ने शस्तिर की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पकड़ा गया बदमाश फर्रुखाबाद, कन्नौज ओर कासगंज में अपराधों को अंजाम देता था।

कन्नौज की स्पेशल टीम की गिरफ्त में आया यह शातिर कासगंज जिले के बल्हारपुर गांव का नीटू बहेलिया उर्फ नृत्य कुमार है। नृत्य कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 2015 में कन्नौज के विशुनगढ़ में एक दम्पत्ति को लूटा था।तब से कन्नौज पुलिस इसकी तलाश में थी। मुझबिर कि सूचना पर पुलिस ने उसे विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के  मोहकमपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। नीटू की गिरफ्तारी पर कन्नौज पुलिस ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।