महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश लोकसभा चुनाव सहप्रभारी गोवर्धन झडपिया ने पटेल प्रतिमा हजरतगंज पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। ललितपुर में केन्द्रीय मंत्री उमाभारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश लोकसभा सहप्रभारी दुष्यंत गौतम आगरा, हापुड़ में केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, मिर्जापुर में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर जौनपुर, कन्नौज में प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना कानपुर, गिरीश यादव जौनपुर, नीलकंठ तिवारी काशी, मन्नू कोरी ललितपुर, अतुल गर्ग गाजियाबाद, गोरखपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मेरठ में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी , सहित अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश मे पुलवामा के
अवन्तीपुरा में सीआरपीएफ के जवानोें पर आंतकवादियों द्वारा किये गए जघन्य व
कायराना हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आंतकवाद
के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गाजियाबाद में शहीद
जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों का बलिदान
व्यर्थ नही जाएगा। उन्होंने कहा यह एक कायराना हमला है। हमारी सेना दृढ़ता
के साथ आंतकवादियों को जबाब देगी। तथा उनका सफाया करेगी। उन्होंने कहा 130
करोड़ भारतीय राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले हमारे देश के
वीर सैनिकों के परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खडे़ हैं।
राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल जी, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश लोकसभा चुनाव सहप्रभारी गोवर्धन झडपिया ने पटेल प्रतिमा हजरतगंज पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। ललितपुर में केन्द्रीय मंत्री उमाभारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश लोकसभा सहप्रभारी दुष्यंत गौतम आगरा, हापुड़ में केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, मिर्जापुर में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर जौनपुर, कन्नौज में प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना कानपुर, गिरीश यादव जौनपुर, नीलकंठ तिवारी काशी, मन्नू कोरी ललितपुर, अतुल गर्ग गाजियाबाद, गोरखपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मेरठ में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी , सहित अन्य पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।