रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
पुलिस के एएसपी त्रिभुबन सिंह की लापरबाही का नतीजा महज १२ घंटे बाद ही
शहर की सडको पर देखने को मिल गया देर रात हुए बबाल को एएसपी के दवाने के
बाद आज देर शाम दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी देर रात हुए बबाल को महज
तेज रफ़्तार में बाइक को भगाने का मामला बनाने बाले एएसपी के सामने आज नतीजा
सामने आ गया पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जबानो के लिए कैंडिल
जुलूस निकालने के दौरान अचानक पटाखा चलाने को लेकर विवाद हो गया| जिसके
चलते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी|घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और
भाजपा नेता मौके पर आ गये| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|शहर कोतवाली क्षेत्र के
लाल दरवाजा निवासी भाजपा नेता अरविन्द उर्फ़ राजू गुप्ता का पुत्र प्रांशु
गुप्ता अपने साथियों के साथ लाल दरवाजे से रेटगंज तक कैंडिल मार्च निकाल
रहा था| आरोप है कि तभी रेटगंज निवासी गोविन्द पुत्र मुन्नू सक्सेना ने
जुलूस के आगे पटाखा चला दिया|इस बात को लेकर विवाद हो गया| आरोप है कि
जिसमे हुई मारपीट में राजू गुप्ता और उनके पुत्र प्रांशु गुप्ता के साथ ही
ईशान पुत्र जहीर खान निवासी रेटगंज के साथ ही गोविन्द बुरी तरह जख्मी हो
गये| वही दूसरी तरफ के गोविन्द सक्सेना का आरोप है कि जब पटाखा चलाया तो
जुलूस निकाल रहे लोगों ने गालीगलौज कर दिया| राजू पक्ष के लोगों ने गोविन्द
से मारपीट कर दी| यह देखकर गोविन्द को बचाने के लिए ईशान आ गया तो दूसरे
पक्ष ने उसके साथ ही मारपीट कर दी|इस दौरान जमकर सरिया व ईंट पत्थर चले|
राजू व उसके पुत्र को आवास विकास के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया
गया|
वही घायल ईशान व गोविन्द को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| घटना
की सूचना पर एएसपी त्रिभुबन सिंह ने लोहिया अस्पताल के साथ ही निजी अस्पताल
जाकर दोनों पक्षों से पूंछतांछ की|वही राजू गुप्ता के समर्थन में सांसद
मुकेश राजपूत,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,शैलेन्द्र राठौर सहित कई
भाजपा नेता आ गये| वही घायल ईशान ने कोतवाली में भी जमकर हंगामा किया| इधर
आक्रोशित भाजपा नेताओं ने निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया| बही आज भी
एएसपी त्रिभुबन सिंह ने पुरे मामले को राजनितिक रंग दे डाला और दो समुदाय
के मारपीट के मामले को पुराना बिबाद बता कर पल्ला झाड लिया लेकिन न्यूज़ १८
के पास मौजूद बीडियो से साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है की पुलिस का जिले की
शहर के बीचोबीच क्या खौफ है बही एएसपी के मुताबिक ईशान व राजू गुप्ता का
पुराना विवाद चल रहा है| जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया|और कर्याबाही
की जाएगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।