कानपुर-निशुल्क नेत्र शिविर में पहुंचे सैकड़ो मरीजो - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 10 February 2019

कानपुर-निशुल्क नेत्र शिविर में पहुंचे सैकड़ो मरीजो




ब्यूरो-रवि गुप्ता 
 
रविवार को जाजमऊ स्थित मोतीनगर में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन द्वारा एक विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया इस नेत्र शिविर में सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में मरीज अपना रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंच गए जहाँ कनिका हॉस्पिटल से आई हुई टीमो ने मरीजो की आंखों का परीक्षण करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाइयां बांटी।



इस शिविर में कनिका हॉस्पिटल से आई टीम ने कुल 250 रोगियों की आंखों की जांच की जबकि 20 रोगियों को चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए कनिका हॉस्पिटल भेजा गया। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के यूथ नगर अध्यक्ष उमर मारूफ ने निशुल्क चिकत्सिा शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि अच्छा स्वास्थ्य कुदरत की सबसे बड़ी मेहरबानी है। 


कनिका हॉस्पिटल से आई प्रशक्षिति टीम ने इन सभी रोगियों की आंखों का परीक्षण करते हुए जांच की। इनके अलावा 20 लोगों की आंखों में कैटरेक्ट (मोतियाबिंद) व अन्य गंभीर बीमारी के लक्षण पाए गए। इन सभी को ऑपरेशन के लिए कनिका हॉस्पिटल रेफर किया गया।  शिविर में चिह्नित रोगियों का ऑपरेशन भी पूरी तरह से निशुल्क होगा। इन्हें जाजमऊ से हॉस्पिटल तक ले जाने व वापस छोड़ने का खर्च भी हॉस्पिटल ही वहन करेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।