ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
रविवार को एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना की बहु के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया पुलिस ने आरोपी युवक के पास से लुटा हुआ हार बरामद कर अपनी पीठ थपथपाई है।
आप को बता दे की बीती
18 जनवरी को कैबनेट मंत्री सतीश महाना के भाई के बेटे की शादी का
आयोजन किंग्स्टन रिसोर्ट में किया गया था |
शादी में शामिल होने पहुंची
सतीश महाना की बहु नीतू महाना का डायमंड का हार लूट लिया गया था | चूँकि
मामला कैबनेट मंत्री से जुड़ा हुआ था इसलिए पुलिस इस घटना का अनावरण करने के
लिए जी जान से जुटी हुयी थी | पुलिस ने आयोजन स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी
कैमरों के फुटेज को खंगाला जिसमे एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर
सवार हेलमेट लगाए हुये दिखाई दिया | पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल बिछाकर
हार लूटने वाले बबलू पांडेय उर्फ़ विनय को बस्ती जिले से गिरफ्तार किया है
बबलू बस्ती का रहने वाला है और शहर में किराये के मकान में रहता है |
बबलू के ऊपर कानपुर में पहले से ही लूट के मुकदमे दर्ज है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
एसपी
पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों मंत्री सतीश महाना की बहू
के साथ मे केंट थाना क्षेत्र के जयपुरिया क्रासिंग के पास एक बाइक सवार
लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने पास ही लगे
सीसीटीवी कैमरे से लुटेरे की शिनाख्त की थी और लुटेरे की धरपक्कड़ के लिए
टीमें गठित कर दी गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार की रात बस्ती से
लुटेरे बबलू पँडिय उर्फ विनय पांडे को लुटे हुए हार व बाइक के साथ पकड़ लिया
है लुटेरे के ऊपर शहर और अन्य जनपदों में लूट की वारदातों के कई मुकदमे भी
दर्ज हैं पुलिस ने कानूनी कार्यवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।