लोकसभा चुनाव से पहले उन्नाव पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 11 February 2019

लोकसभा चुनाव से पहले उन्नाव पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी




 रिपोर्ट -विशाल सिंह 
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्नाव जनपद के पुलिस अधीक्षक लगातार अपराधों पर नकेल लगाने के लिए प्रयासरत है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस क्राइम कंट्रोल अभियान के तहत  स्वाट टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी स्वाट टीम व प्रभारी निरीक्षक अचलगंज व पुलिसबल को गंगा कटरी के जंगल में अवैध असलहे बनाते एक अभियुक्त को पकडा गया और साथ ही भारी मात्रा में असलहों व कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ

 जी हाँ 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्नाव जनपद की क्राइम ब्रांच व अचलगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी| पुलिस टीम को अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व भारी मात्रा में बनी हुई बंदूकें, रायफल. बने तमंचे व अधबने तमंचे और भारी मात्र में कारतूसों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। अभियुक्त का नाम राजकुमार विश्वकर्मा है जो कि  बचरौली गाँव का निवासी हैं मौके से पुलिस दल को देखकर राजकुमार का साथी भल्ला लोध भागने में सफल रहा। पकड़ा गया अभियुक्त राजकुमार शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध थाना पुरवा में अवैध शस्त्र बनाने संबंधी लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त राजकुमार अब तक हजारों की संख्या में अवैध असलहे बनाकर जनपद उन्नाव व पडोसी जनपद रायबरेली,कानपूर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आदि मे सप्लाई कर चुका है। 



जनपद उन्नाव का जो एसओजी ये स्वाट टीम है इसके द्वारा बहुत ही आउटस्टैंडिंग काम किया गया है और ये चुनाव से पहले इतना बड़ा असलहों का जखीरा बरामद करना ये अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है| 18 साल से ये बता रहा है अवैध असलहा बनाने का धंधा करता है जो असलहा की रिकवरी हुई है बहुत चौकाने वाली है इसमें करीब 26 असलहा बरामद हुए हैं जिसमें 315 बोर रायफलें है, 12 बोर की बंदूकें है ,12 बोर के तमंचे, 315 बोर के तमंचे है, 24 कारतूस  है और 12 अधबने नाले है और पूरा असलहा बनाने की एक फैक्ट्री जिसमे छोटे से लेकर बड़े तक का सामान है वो सब बरामद हुआ है इसका अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है इसके ऊपर थाना पुरवा में तमंचा बनाने की फैक्ट्री से 8 बार गिरफ्तारी हुई है 8 मुकदमे थाना पुरवा में इसके ऊपर पंजीकृत है ये चुनाव से पहले इतनी बड़ी असलहा की रिकवरी अत्यंत महत्वपूर्ण है| और पूछताछ  ,इ इसके द्वारा बताया गया उसमे बताया गया की राइफल लघभग 4000 से 5000 के बीच में और जो तमंचा है 1500 से 2000 रूपए तक के बीच में फुटकर भी लोग खरीद ले जाते थे थोक में भी खरीद ले जाते थे और ज्यादातर जो इसने पूछताछ में बताया है सप्लाई करने में तो ये उन्नाव, कानपूर और लखनऊ और आसपास के सरहदीय जनपदों में इनका अपना कस्टमर है जो आकर के लेके खरीद जाते थे इतनी बड़ी रिकवरी पुलिस के द्वारा सामान्यतः कम हो पाती है मैं टीम को उत्साहवर्धन के लिए 10 हज़ार रुपये इनाम देता हु और निसंदेह ये चुनाव के दौरान,चुनाव से पहले इतनी बड़ी रिकवरी अपने आप में महत्वपूर्ण है इसका चुनाव में भी हमें लाभ मिलेगा इस रिकवरी का

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।