कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने अखंडनगर तो उनकी पत्नी रानी अमिता सिंह ने कूरेभार का किया दौरा लोगों से किया जनसम्पर्क - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 March 2019

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने अखंडनगर तो उनकी पत्नी रानी अमिता सिंह ने कूरेभार का किया दौरा लोगों से किया जनसम्पर्क

 रिपोर्ट -  रीतू श्रीवास्तव

डॉ0 संजय सिंह ने वृहस्पतिवार को अखंडनगरविकास खंड मे जन संपर्क किया और क्षेत्र के लोगों सेमुलाक़ात कर उन्हें कांग्रेस पार्टी के विकास मिशन कीजानकारी दिया। राज्य सभा सांसद डॉ0 संजय सिंह नेअपने जन संपर्क की शुरुवात सजमपुर से किया। उसकेबाद उन्होने धरमापुर, कल्याणपुर, पतजू पहाड़पुर,मिश्रपुर ढेकहा, कादीपुर और मेवपुर बरचौली  मे भीजन-संपर्क किया। जन संपर्क के दौरान लोगों से चर्चाकरते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा की भाजपा ने हरविषय का राजनीतिकरण किया है। जिस डीआरडीओकी स्थापना पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1950 मेकिया था उसी के वैज्ञानिकों ने कल लाइव सैटेलाइट कोअन्तरिक्ष मे मारकर जो उपलब्धि हासिल किया है उसपर पूरे देश को गर्व है। लेकिन, प्रधानमंत्री कहते हैं कीकांग्रेस ने सत्तर सालों मे कुछ नहीं किया। मोदी जी नेपिछले चुनावों मे कहा था की हर किसी को 15 लाखमिलेंगे, हर साल दो करोंड नौकरियाँ मिलेंगी, काला धनदेश मे वापस आएगा। लेकिन, यह सब सिर्फ जुमले रहगए। एक भी वादा मोदी जी ने पूरा नहीं किया। डॉ0संजय सिंह ने लोगों से चर्चा करते हुए कहा की कांग्रेस नेजो विकास की रूप रेखा बनाई थी भाजपा सरकार नेभी उसी पर चलने का काम किया है। हाँ, सिर्फ कुछ योजनाओं के नाम बदले हैं। डॉ0 संजय सिंह ने कहा कीमै सुल्तानपुर का विकास का सपना लेकर आप के बीचआया हूँ। पिछले पाँच साल मे सुल्तानपुर से जो विकास,शांति छिन गई थी वह मै दुबारा उसे दिलाने का कामकरूंगा। डॉ0 संजय सिंह के दौरे के समय उनके साथजितेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, डॉ0 बद्री सिंह, अंगद चौधरी,कालिका उपाध्याय, राम चन्द्र मिश्रा,विनोद पांडेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे.




वही कूरेभार में रानी अमिता सिंह रही दौरे पर कांग्रेस जनपद मे अपना जन-संपर्क अभियान तेजी से कर रही है। आल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी (एआईपीसी) उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष व पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ0 अमीता सिंह जन-जन से मिलकर कांग्रेस के विकास कार्यों से अवगत करा रही हैं और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह को जिताने की अपील कर रही हैं। वृहस्पतिवार को डॉ0 अमीता सिंह ने कूड़ेभार विकास खंड का दौरा किया और जगह-जगह लोगों से जन-संपर्क करने का काम किया। डॉ0 अमीता सिंह ने मोतीगंज पुल, तियरी मछरौली से अपना प्रचार अभियान शुरू किया और यह अभियान खरसोमा, करिया बझना, मरखापुर, ममरखा, पिछुरी सागर, गुपतारगंज बाजार, से होकर कटका बाजार मे समाप्त हुआ। हर जगह डॉ0 अमीता सिंह ने लोगों से मुलाक़ात किया और उनका हाल-चाल भी जाना। एआईपीसी यूपी अध्यक्ष डॉ0 अमीता सिंह ने जनता को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकताओं के बारे मे बताया और  कहा कि सुल्तानपुर का विकास ही उनका और डॉ0 संजय सिंह का सपना है साथ ही उन्होने 2009 से 2014 के बीच किए विकास कार्यों के बारे मे भी लोगों से चर्चा किया। डॉ0 अमीता सिंह ने लोगों से जन-संपर्क के दौरान कहा की राहुल गांधी देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों के हितों के लिए चिंतित हैं और लगातार विगत पाँच सालों मे आवाज उठाते रहे हैं। इस बार कांग्रेस पूरे देश मे भारी बढ़त के साथ जीत हासिल करेगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। डॉ0 अमीता सिंह ने लोगों को यह भी बताया की प्रियंका गांधी जिस तत्परता से उत्तर प्रदेश मे प्रचार का बीड़ा उठाया है उससे पार्टी और संगठन मे जोश का संचार हुआ है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। डॉ0 अमीता सिंह के दौरे के समय उनके साथ रवीद्र मिश्रा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कूड़ेभार, सुरेन्द्र शुक्ल, कमलनयन वर्मा, मनीष, ओमप्रकाश दूबे, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।