ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
बिठूर थानाक्षेत्र के टिक्कनपुरवा गांव में गुरूवार की सुबह पेड़ में
युवक-युवती का शव लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया।पूरे क्षेत्र में यह
खबर आग की तरह फ़ैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट
गई। ग्रामीणों ने घटना जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने
दोनों के शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया। जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के
लिए भेजने लगे। तभी ग्रामीण भड़क गए और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को
बुलाने पर अड़ गए।वही पुलिस के कुछ सिपाहियों ने ग्रामीणों से बतमीजी कर दी।
जिसके बाद ग्रामीणों ने मंधना बिठूर रोड पर जाम लगा दिया। बवाल की सूचना
मिलते ही अलाधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पर पहुंचे और ग्रामीणों को
शांत कराया।जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
है। बताया जा रहा है की आनर किलिंग के चलते यह ह्त्या की गई है। वही पुलिस
मामले की जांच में जुट गई है। टिक्कनपुरवा बरहट बांगर गांव निवासी शंकर
मौर्य का बड़ा बेटा 23 वर्षीय प्रमोद प्राइवेट नौकरी करता था । उसका गांव की
ही कोमल (18)नाम की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लोगो ने बताया की
जब प्रमोद के पिता को इस बार की जानकारी हुई। तो उन्होंने बेटे की शादी तय
कर दी थी और बरात 12 मई को जानी थी। देरशाम प्रमोद और कोमल घर से भाग गए
थे
जिसके बाद दोनों के परिजन । सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने की जा रहे
थे, तभी मंधना बिठूर रोड किनारे खेत में शीशम के पेड़ पर प्रमोद व कोमल का
शव लटका देखा। उन्होंने उसकी जानकारी पुलिस को दी। युवक-युवती की मौत की
खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रमोद के परिजन मौके पर आए। मृतक के
पिता ने बताया कि दोनों के पैर पैर जमीन से छू रहे थे। प्रमोद के बाएं हाथ
की नस कटी थी और होठ काले थे। उन्होंने कहा कि युवती के परिजनों ने दोनों
की हत्या की है। इसी बीच पुलिस ने बिना फोरेंसिक जांच के शव को कब्जे में
ले लिया। जिससे ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाई
तो भीड़ ने शव को साथ रोड जाम कर दिया।उनकी खोज कर रहे थे। मृतक के भाई
पंकज ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवती के परिजनों ने कई बार प्रमोद को
पीटा। इसी के कारण हमलोगों ने उसकी शादी तय कर दी थी । पर प्रमोद हर हालत
में कोमल के साथ जिंदगी बिताना चाहता था और दोनों घर से भाग गए थे ।और लड़की
के परिजनों ने दोनों को मार कर पेड़ पर लटकाया है। दोनों की कलाई कटी हुई
थी। पहले उन्हें मारा गया है फिर फ़ासी पर लटका दिया गया है। एसएसपी अनंत
देव ने बताया किदोनों के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद बताया जा सकता है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।