फर्रुखाबाद ब्यूरो -पुनीत मिश्रा
3 दिन से गायब कोटेदार का बोरे में बंद शव आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 1
के नाले में मिला कोटेदार अपनी चांदपुर स्थित दुकान से ही 14 मार्च से
लापता था उसके भाई ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी घटना
से पूरे शहर में सनसनी फैल गई कोटेदार के शव को गेहूं के बोरे और झाल में
बांध कर सिला गया था शहर की सर्वाधिक पास कॉलोनी में शव मिलने से लोग दहशत
में हैं सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटना
के बारे में आवश्यक जानकारियां हासिल की एसपी ने कोटेदार की हत्या किए
जाने की पुष्टि की है लगभग 4 साल पहले भी एक महिला का शव बोरे में सिला हुआ
आवास विकास कॉलोनी में सपा कार्यालय के पास मिला था जिसके बारे में आज तक
कुछ भी पता नहीं लग पाया है
कन्नौज के रहने वाले रामनरेश तिवारी पिछले लगभग 32 सालों से फर्रुखाबाद के चांदपुर में रहकर कोटे की दुकान चला रहे थे 14 मार्च को दोपहर के समय से वह दुकान से ही लापता हो गए घर वालों ने संभावित स्थानों पर कोटेदार के बारे में जानकारी की और कोई सुराग ना मिलने पर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई भाई के लापता होने की खबर पर कोटेदार के बड़े भाई राजनारायण तिवारी भी फर्रुखाबाद आ गए और वह इसी संबंध में एसपी से मिलने गए हुए थे इधर आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 1 में एक बोरे में सिलीनहुई लाश नाले में पड़ी मिली बताया गया कि नाले की ओर से तेज बदबू आने पर जब देखा गया तो वहां बोरे में एक लाश मिली लाश को कोटे के गेहूं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बोरे और झाल में रखकर सिला गया था लाश की शिनाख्त को लेकर पुलिस हाथ पैर मार रही थी तभी राज नारायण ने मौके पर आकर शव की पहचान अपने भाई रामनरेश के रूप में कि राज नारायण ने बताया कि उन्हें चांदपुर से पता लगा कि 3 संदिग्ध लोग 14 मार्च को रामनरेश की दुकान के आसपास देखे थे इनमें से एक ने अपना चेहरा छिपा रखा था
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह सीओ सिटी राम लखन सरोज आदि मौके पर पहुंचे और घटना से जुड़े तथ्य एकत्रित किए एसपी ने बताया कि यह प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जल्दी घटना का खुलासा कर लिया जाएगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।