फर्रुखाबाद ब्यूरो -पुनीत मिश्रा
भाजपा के नगर मंत्री
गुंजन अग्निहोत्री की पिटाई से गुस्साए भाजपाइयों ने आज आचार संहिता में
पुलिस को भीड़ और एकता की ताकत दिखाई सैकड़ों की संख्या में जमा हुए
भाजपाइयों ने लाल गेट चौराहे पर जमीन पर बैठकर जाम लगा दिया बरेली रूट की
रोडवेज बसें काफी देर तक जाम में फंसी रहीं कादरी गेट चौकी इंचार्ज को
हटाने की मांग पर अड़े रहे भाजपाइयों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे
लगाते हुए घूमना चौकी इंचार्ज व सिपाही से हाथापाई कर दी यही नहीं भाजपाई
कोतवाली प्रभारी और एसएसआई को भी हटाने की मांग करते रहे विधायक मेजर सुनील
दत्त द्विवेदी के पहुंचने से तो भाजपाइयों को जैसे संजीवनी मिल गई विधायक
ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसा वो चाहेंगे वैसा ही होगा और एसपी डॉ अनिल
मिश्रा ने जानकारी करने के बाद चौकी इंचार्ज बलराज भाटी को लाइन से अटैच कर
दिया
कादरी गेट चौकी प्रभारी बलराज भाटी सिपाहियों के साथ लाल
गेट कादरी गेट मार्ग पर फुटपाथ पर खड़े ठेली दुकानदारों व टेंपो चालकों को
खदेड़ रहे थे भाजपा के फतेहगढ़ नगर मंत्री गुंजन अग्निहोत्री मोहल्ले के ही
अपने कार्यालय के सामने खड़े थे चौकी प्रभारी ने उनकी भी डंडों से पिटाई
कर दी गुंजन ने कहा कि अधिवक्ता है बताते हैं कि इस पर चौकी इंचार्ज ने
उन्हें और पीटा जानकारी मिलने पर भाजपा नेता के चाचा सभासद अभिषेक
अग्निहोत्री डब्बू पूर्व सभासद मनोज अग्निहोत्री के साथ छात्र संघ के पूर्व
अध्यक्ष प्रकृति देव पांडे ठाकुर सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौके
पर आ गए
चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग पर अड़ी भीड़ ने लाल गेट पर
कादरी गेट मार्ग के सामने सड़क पर टेंपो खड़े कर जाम लगा दिया भाजपाई पुलिस
के खिलाफ नारेबाजी करते रहे घूमना चौकी प्रभारी तेज बहादुर सिंह सिपाही
धर्मेंद्र समझाने पहुंचे तो भीड़ ने उनसे हाथापाई कर दी चौकी इंचार्ज व
सिपाही जैसे तैसे बचाकर भागे इसके बाद इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव और सीओ
राम शंकर सरोज मौके पर आए तो लोग उनसे भी भिड़ गए और धक्का-मुक्की कर दी
यही नहीं नौबत यहाँ तक आ गई भीड़ के बीच पुलिस ने जैसे-तैसे खुद को बचाया
सूचना पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी मौके पर पहुंचे तो भाजपाइयों का
उत्साह और बढ़ गया विधायक के सामने भाजपाई सड़क पर जाम किए बैठे रहे विधायक
ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा विधायक ने पुलिस
अधीक्षक अनिल मिश्रा से फोन पर बात की एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन
सिंह को मौके पर भेजा अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव मौके पर आ गए विधायक
की एसपी से वार्ता के बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक को चौकी इंचार्ज को
लाइन से संबंध करने की जानकारी दी अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौकी
इंचार्ज बलराज भाटी को लाइन में कर दिया गया मामले की जांच की जा रही है
जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।