महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में
डी.एल.एड./बी.टी.सी. प्रशिक्षुगण ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डिप्लोमाधारी
अभ्यर्थियों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से सरकार की दोशपूर्ण नीतियों के
खिलाफ समर्थन की अपील की है। यादव ने प्रतिनिधिमण्डल
से कहा कि शासन के इशारे पर प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज किया गया और ज्ञापन
भी नहीं लिया गया। लड़कियों को भी मारा गया और पुलिस ने बर्बरतापूर्ण
व्यवहार किया। उत्तर प्रदेश में 10 लाख प्रशिक्षित नौजवान बेरोजगार है।
लेकिन रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार का रवैया संवेदनहीन है।
प्रतिनिधिमण्डल में प्रमुख रूप से सर्वश्री रजत सिंह (प्रदेश
अध्यक्ष), निखिल कन्नौजिया, रामयाज्ञिक (प्रदेश उपाध्यक्ष), जागृति पाण्डेय
(प्रदेश छात्र प्रमुख) सुप्रिया यादव, कपिल सविता अंकित सिंह बाबू, सतीश
शर्मा, समर, महेन्द्र यादव, साहू विशाल गुप्ता, माधुर्य सिंह मधुर, रोहित
यादव, सर्वेष शुक्ला, आशु कन्नौजिया, मारूफ अंसारी अन्नू शामिल थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।