महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा देश में 50
नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के फैसले का स्वागत किया है। डॉ पांडेय ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि
इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने और उनमें भी उत्तर प्रदेश
को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में 6 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का
फैसला करके मोदी जी ने राज्य की जनता को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात
दी है। डॉ पांडेय ने केन्द्रीय विद्यालयों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री
मा0 नरेंद्र मोदी, मानव संसाधन विकास मंत्री मा0 प्रकाश जावड़ेकर व वित्त
मंत्री मा0 अरुण जेटली जी का आभार व्यक्त किया।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने के निर्णय से अब
उन क्षेत्रों के भी बालक बालिकाएं गुणवत्ता परक शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे
जो अभी तक बेहतर शिक्षा वंचित थे। गौरतलब है। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर
महेंद्र नाथ पांडेय पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में नए केंद्रीय
विद्यालय खोले जाने के लिए प्रयासरत थे। आज लखीमपुर खीरी, बहराइच, आगरा,
फतेहपुर, व हमीरपुर के साथ ही उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी को भी केंद्रीय
विद्यालय की सौगात मिली है। चंदौली संसदीय क्षेत्र के वाराणसी में केंद्रीय
विद्यालय स्थापित होगा जो वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा के अवसर प्रदान
करेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।