रवि गुप्ता ब्यूरो
कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में 8 मार्च को होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें सुरक्षा के लिहाज से सक्रिय हो गयी है जिसको लेकर शहर के कुछ संवेदन शील इलाको में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।जिसको लेकर आज शहर में चेकिंग के दौरान जूही थाना पुलिस ने ओ ब्लाक फल मंडी से 14 कश्मीरी युवकों को हिरासत में ले लिया और उनको थाने ले आयी जिसके बाद हिरासत में लिया गये कश्मीरी युवकों के आधार कार्ड,और अन्य पहचान पत्र की जांच की गयी और उन्हें छोड़ दिया गया है।वही रेलवे मैदान में भी पुलिस कप्तान अनंतदेव तिवारी ने मैदान और आस पास लगने वाली पुलिस के साथ भी बैठक की और सभी को उनकी जिम्मेवारी के बारे में भी बताया गया है।वही एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने बताया कि सुरक्षा में 12 आईपीएस,10 गाड़ी पीएसी,7 गाड़ी आरएएफ,एसओजी,स्नैपर्स,200 से ज्यादा दरोगा और एक हजार से भी ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है वही शहर के हिस्ट्रीशीटरो को नजरबंद व असलहाधारियों के असलहे जमा करवाये गये है।वही उन्होंने ये भी बताया कि पीएम शहर में एक घंटे तक मौजूद रहें
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।