कानपुर - प्रधानमंत्री मोदी की रैली को रद्द करने के सम्बंध में कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 8 March 2019

कानपुर - प्रधानमंत्री मोदी की रैली को रद्द करने के सम्बंध में कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने दिया ज्ञापन...

 



रवि गुप्ता ब्यूरो

 8 मार्च को निराला नगर रेलवे ग्राउंड पर होने वाली प्रधानमंत्री मोदी  की रैली को रद्द करने के सम्बंध में कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि नरेंद्र मोदी के लापरवाही और नकारापन के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित नही है हमारे सैकड़ो जवान शहीद हो चुके है लेकिन वे केवल रैलियां करने में जुटे हुए हैं मोदी अपने झूठ और बड़बोलेपन से देश के शहीदों की शहादत्त पर राजनीति कर रहे है आज हमने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मोदी जी की रैली को रद्द किया जाए यदि हमारी मांग न मानी गयी तो रैली के दिन कांग्रेस के हज़ारो कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंचकर उनका विरोध करेंगे.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।