रिपोर्ट - विशाल सिंह
यूपी में बिजली विभाग की
लापरवाही किसी से छुपी नहीं है आय दिन लापरवाही के चलते इसका खामियाजा जनता को
उठाना पड़ता लेकिन बिजली विभाग के कानो पर जू तक नहीं रेंगती |ग्रामीण क्षेत्रो में
जर्जर पड़े तारो को सूचना के बाद भी विभाग काम करने को तैयार नहीं जिसका खामियाजा
उन्नाव जनपद में रहने वाली एक वृद्ध महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी |आपको बता
दे कि पूरा मामला उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नन्हू पुरवा के
मजरा जमुनिया बंगर का जहाँ रहने वाली एक महिला खेतो पर घास काटने का काम कर रही थी
उसी दौरान खेत पास से गुजरने वाली जर्जर हाईटेंशन लाइन महिला के ऊपर टूटकर गिर गया
जिसके चलते महिला उसमे चिपक गई और धू धू कर जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना की
जानकारी मिलने पर आनन फानन में लोगो ने किसी तरह बिजली विभाग को सम्पर्क कर लाइन
को हटाया महिला के पति की मौत कई वर्षो पहले हो चुकी है और वृद्ध महिला अपने बेटी
व् दामाद अपने घर पर ही रखती थी इस घटना के बाद इलाकाई लोग में आक्रोश व्याप्त है
|मृतका की बेटी ने बताया की मै उनकी बेटी हूँ वो घास काटने आई थी और बच्चे को लेकर
डाक्टर के यहाँ गए हुए थे और मेरी माँ बिजली के तारो से पूरी तरह जल गई है |दामाद
सुरेश ने बताया की खेत गई थी घास काटने के लिए और हम लोग लाही झोर रहे
थे |उन्हें कंधे पर बिजली का तार टूटकर गिर गया और जब हम लोग वहा पहुंचे तो वो जल
रही थी |सब लोग यही कह रहे थे की पास मत जाना |प्रधानपति ने कहा की कई बार शिकायत
की गई बिजली विभाग से मौखिक रूप से ये हमारी लाइन चेंज करवा दीजिये लेकिन हमारी
कोई सुनवाई नही हुई |एसडीओ बांगरमऊ ने बताया की एसडीओ ने बताया की लाइन महिला के
ऊपर गिरी जिससे उसकी मौत हो गई |बहुत शाकिंग हुए हम लोगो को लाइन बदलने का चल रहा
है एक तरफ आलरेडी पन्द्रह बीस किलो मीटर की लाइन हम लोग बदल चुके है एसडीओ बांगरमऊ
ने कहा की जो भी उचित होगा विभाग की तरफ से दिलाया जायेगा मुआवजा |
इसमें हुआ ये
की ग्यारह हजार का इंसुलेटर फट गया जिसके कारण लाइन फाल्ट हो गया और वो वहा पर काम कर
रही थी लेकिन जर्नलि ऐसा नहीं होता है लेकिन अब क्या बताया जाए हम लोगो को भी बड़ा
शाकिंग हुआ ये सुनके तो फाल्ट होके उसी के ऊपर गिर गई लाइन तो जिसके कारण उसकी डेथ
हो गई | लाइन जर्जर है हमारी जो 33 की लाइन बदलने का काम चल रहा है एक साइड
पन्द्रह से बीस किलो मीटर की लाइन आलरेडी हम लोग बदल चुके है...फीडर पर किस फीडर
के लिए भी हम लोगो ने आलरेडी स्टीमेट भेजा हुआ
है जैसे पास होगा इसी का नहीं बल्कि संडीला फीडर और गंजमुरादाबाद फीडर, 33 फीडर
को चेंज करने के लिए भेजा हुआ है वो लंबित है जब पास हो जाएगा तो हम उसको बदलवा
देंगे हम लोगो को भी बड़ी दिक्कत होती है इन सबसे आलरेडी हम उनके लिए प्रधान जी से
बात हो गई है हमारी जेई साहब की जो हमारी तरफ से जितनी भी जो भी उचित मुआवजा है
पूरी तरह से कोशिश करेंगे की उनको ज्यादा से ज्यादा मुआवजा हमारी तरफ से विभाग की
तरफ से दिलाया जाये ताकि उनको जो भी दिक्कत हुई है उसके लिए क्षतिपूर्ति थोड़ी बहुत
हो जाये ताकि क्योकि डेथ की तो कोई क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती लेकिन कोशिश यही की
जाएगी की जो भी उचित मुआवजा होगा वो दिलवा दिया जायेगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।