महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
आज प्रगतिशील
समाजवादी पार्टी (लोहिया) के विस्तार के क्रम में लखनऊ स्थित कैम्प
कार्यालय 6 लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव
ने गुजरात के कद्दावर नेता व पूर्व गुजरात बसपा प्रभारी जय प्रकाश प्रेम को
गुजरात में प्रसपा लोहिया का प्रभारी बनाया। इस दौरान प्रसपा प्रमुख
शिवपाल यादव ने जय प्रकाश को झंडा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे
सामने चुनौतियां बहुत हैं, हमारे ऊपर हमले भी बहुत हुए हैं लेकिन हमें
घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि जनता हमारे साथ है । मुझे अपने पार्टी के
पदाधिकारियों पर पूरा भरोसा है ।हमने 3 महीने में जिस तरह का
संगठन खड़ा किया है वह ऐतिहासिक है । उन्होंने आगे कहा कि गुजरात गांधी की
भूमि है और जाहिर सी बात है ऐसी उर्वर भूमि में गांधी की विरासत व
विचारधारा को समाजवाद का प्रगतिशील व प्रतिबद्ध पक्ष ही आगे बढ़ा सकता है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।