सुल्तानपुर- कांग्रेस ने ब्लाक और न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ बनाई रणनीति - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 29 March 2019

सुल्तानपुर- कांग्रेस ने ब्लाक और न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ बनाई रणनीति

रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव

 कांग्रेस प्रत्याशी तथा सांसद डॉ0 संजय सिंह ने सम्पूर्ण लोक सभा के ब्लाक अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुलाई। इस अवसर पर बसपा के लंभुआ विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता राम किशुन यादव ने बसपा का दामन छोड़ कांग्रेस के हाथ का साथ पकड़ा। डॉ0 संजय सिंह ने कांग्रेस का झंडा थमाकर सदस्यता दिलाई।बैठक के शुरुवात में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता  कमर कस लें। लोकसभा संयोजक अमित त्यागी ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलने और उन्हें कांग्रेस के कामों से अवगत कराते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील करने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी के हांथों को मजबूत करना है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर काम करके सुल्तानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह को विजयी बनाना है। कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए एआईपीसी यूपी अध्यक्ष डॉ0 अमीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार देश में बनने वाली है। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और सुल्तानपुर का विकास होगा। 



इसलिए सभी कार्यकर्ता सुल्तानपुर और अपने क्षेत्र के विकास के लिए जोश के साथ जन संपर्क करें और लोगों को सच्चाई से परिचित कराएं। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डॉ संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को जाने से कोई रोक नहीं पाएगा। जनता जुमले के भेद को जान गई है और झूठ का आधिपत्य समाप्त हो गया है। बीते दिनों को याद दिलाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी को भी हम लोग एक बार पूरे देश मे वापस लेकर आए थे और हमने नारा दिया था कि 'आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा को वापस लाएंगे', और एक बार फिर कंग्रेस की सरकार आई थी। जनता प्रियंका गांधी में भी इंदिरा गांधी की ही छवि देखती है। प्रियंका गांधी ने यूपी की कमान थामा है जिससे स्पष्ट है कि हम यूपी के साथ-साथ पूरे देश मे जीत हासिल करेंगे और देश मे कंग्रेस की अगुवाई की सरकार बनेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।